Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

साउथ की फिल्मों के कारण फेल हुआ पूरा बॉलीवुड, इन फिल्मों ने बढ़ाई धड़कने

फिल्मी फीवर
साउथ की फिल्मों के कारण फेल हुआ पूरा बॉलीवुड, इन फिल्मों ने बढ़ाई धड़कने

बॉलीवुड का क्रेज भारत में ही नहीं विदेश में भी देखने को मिल रहा है और इसी वजह से बॉलीवुड की फिल्मों ने जबरदस्त कमाई के रिकॉर्ड बनाये हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों की बात करें तो बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों को क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। साउथ की फिल्मों के कारण कई बार बॉलीवुड की फिल्मों को कमाई के मामले में बड़ा झटका लगा है। 

कोरोना के कारण फिल्म 'RRR' पर मंडराया खतरा, रिलीज पर राजामौली ने किया बड़ा खुलासा

अगर बात करें साल 2021 की तो इस सलमान,अक्षय और रणवीर सिंह की फिल्मों ने साउथ की फिल्म पुष्पा के आगे दम तोड़ दिया और पुष्पा की कमाई इतनी ज्यादा है कि इन तीनों फिल्मों की कमाई जोड़ ले तो भी कम पड़ जाएगी।

साल 2022 भी बॉलीवुड के लिए साउथ की फिल्में सिरदर्द बनेगी और कई फिल्मों को लेकर तो अभी से लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जनवरी 2022 में आरआरआर , केजीएफ 2 , वलीमाई और राधे श्याम जैसी बड़ी बजट वाली फिल्में पर्दे पर उतरने के​ लिए तैयार है। इस फिल्मों के आगे बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता कुछ भी नहीं है।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोग बॉलीवुड से साउथ की फिल्मों को देखना पंसद करेंगे। बॉलीवुड फिल्मों को बनाने वालों को सोचन की आवश्यकता है कि वह फिल्मों के ऐसा क्या बदलाव करें कि लोग उसको ज्यादा पसंद करें। साउथ की फिल्मों की कहानी ही दर्शकों को अपनी तरफ खिंचती है। बॉलीवुड की सत्यमेव जयते 2, अंतिम और रणवीर सिंह की 83 जैसी फिल्मों पर साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ही भारी पड़ गयी है।