राजस्थान के उदयपुर में आज से कांग्रेस के चिंतन शिविर का आगाज होने जा रहा है और ये शिविर 3 दिन तक चलेगा। कांग्रेस के लिए यह शिविर बहुत ही अहम होगा क्योंकि इस समय देश में उनकी पार्टी के वजूद पर खतरा मंडरा रहा है और अगर इसमें सही फैसले लिए जाते है तो कांग्रेस एक बार फिर अपनी ताकत दिखा पाएगी।
उर्फी ने पहने पारदर्शी कपड़े तो लोगों ने कहा कुछ तो शर्म करो! Urfi Trolled
इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के लगभग 400 बड़े नेता आए है कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल,प्रियंका, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम के साथ सभी लोग इसका हिस्सा बनेंगे। इस शिविर में देश की सबसे पुरानी पार्टी के भविष्य को लेकर बड़े फैसले लेगी।
पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस के प्रदर्शन में कमी आई है तो इसी बात को लेकर इस चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कई बड़े अहम, कड़े और चौंकाने वाले निर्णय हो सकते हैं जिसको लेकर कांग्रेस के नेता भी हैरान हो सकते हैं। इस बार नई कांग्रेस बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इस बार यूवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी परेशानी उसका नेतृत्व हैं और राष्ट्रिय अध्यक्ष गैर गांधी होने पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। कांग्रेस संगठन कमजोर हो रहा है और नेताओं का पार्टी छोड़कर जाना ही पार्टी के लिए सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ है। राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में जबरदस्त घमासान मचा हुआ है और इस बार पायलट को सीएम पद की कमान देने की बात भी सामने आ रही है। चिंतन शिविर के शुरू होने से पहले पायलट और गहलोत गुट में जबरदस्त खींचतान देखने को मिल रही है।
