Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में दिखेगा राजस्थान का दम, सीएम गहलोत आज ही जाएंगे

रेसिपी
दिल्ली में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में दिखेगा राजस्थान का दम, सीएम गहलोत आज ही जाएंगे

रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रैली करेगी। इस रैली को सफल बनाने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी राजस्थान के सीएम गहलोत को मिली है और वह आज ही दिल्ली जा रहे है।

मुख्यमंत्री गहलोत रैली में शामिल होंगे और इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम गहलोत राहुल गांधी के साथ अहमदाबाद जाएंगे। 7 सितंबर को चेन्नई जाने का भी कार्यक्रम है वहां से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होगी।

बाबा के इस आदेश से शुरू हुआ मदरसों का Countdown, भड़के मौलाना!

इस रैली को सफल बनाने के लिए  लगभग 5 हजार छोटे-बड़े वाहन वाहन राजस्थान से दिल्ली पहुंचेंगे। जिसमें 500 बड़ी बसें भी रैली में जाएंगी जहां दिल्ली बॉर्डर पर कांग्रेस ने चैकपोस्ट बनाया है वहां विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की गिनती होगी।

 कई कार्यकता ट्रेनों से दिल्ली रवाना होंगे। इस रैली के बाद सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर पीएम मोदी के झुठ को जनता तक पहुंचाएंगे।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं होगी। राहुल गांधी भी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं लेकिन वह शनिवार तक दिल्ली आ जाएंगे।