Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: कांग्रेस मंत्री पुत्र ने राहुल गांधी को बताया पागल और कहा माफिया!

भरतपुर संभाग
राजस्थान: कांग्रेस मंत्री पुत्र ने राहुल गांधी को बताया पागल और कहा माफिया!

राजस्थान के कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली आलाकमान की नाक में दम कर रख है और इसी वजह से आए दिन ऐसे बयान दिए जाते है जिसको लेकर बीजेपी को हमला बोलने का मौका मिल जाता है। इस बार किसी मंत्री या विधायक नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी पर ऐसा हमला बोला है जो हर किसी को हैरान कर रहा है।

Congress मंत्री के बेटे ने ने Rahul Gandhi को बताया माफिया ! Tweet को बनाया निशाना | मचा हड़कंप

पिछले कई दिनों से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटिश संसद में पीएम मोदी के खिलाफ जमकर बयान दे रहे हैं। मंत्री पुत्र ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा विदेशी धरती से देश का अपमान किया जा रहा है। राहुल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कहा कि 'वह पागल हो गए हैं, जो दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं। वह यहां ही नहीं रूके आगे उन्होंने कहा राहुल इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं। इटली के माफिया भारत में भूमि हड़प रहे हैं।

अनिरुद्ध सिंह हमेशा अपने ऐसे बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अनिरुद्ध सचिन पायलट का समर्थन करते हैं और इसी वजह से उनके बयानों को लेकर चर्चा होती है। लेकिन उनके इस बयान को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है और इसी वजह से कांग्रेस बैकफुट पर नजर आ रही है।