कांग्रेस इस बार यूपी में अकेले चुनाव लड़ रही है और उसको अपना जनाधार बनाने के लिए अपनी पार्टी को जमीनी स्तर तक लेकर जाना है। इस बार कांग्रेस अपने आप को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के बड़े नेता जिले के प्रत्येक घरों तक अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में जुट गये है। कांग्रेस 10 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाएगी।
कांग्रेस नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुनावों से सदस्यता अभियान में प्रत्येक परिवार के चार लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्यके वार्ड स्तर पर पांच सदस्यीय टीम तैयार की गयी है जो हर दिन प्रत्येक टीम हर दिन 25 सदस्य जोड़ने का काम करेगी। तीन दिसंबर को शहर पश्चिमी, चार को दक्षिणी, सात दिसंबर को शहर उत्तरी इलाकों में यह अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है और पार्टी की सदस्यता लेने के लिये मिस्ड कॉल नंबर जारी किया गया है।
