Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की सेवा में लगा हूं- PM मोदी

देश विदेश
कांग्रेस मेरी कब्र खोदने में और मैं गरीबों की सेवा में लगा हूं- PM मोदी

पीएम मोदी ने पहले बार कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है और इस बार उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि मैं गरीबों की सेवा में लगा हुं लेकिन वे लोग मेरी कब्र खोदने में लगे हुए है। लेकिन उनको यह पता नहीं है कि मैं गरीबों की सेवा कर रहा हुं और उनका आशीर्वाद मेरे लिए सुरक्षा कवच बना हुआ है। पीएम ने कहा जहां बीजेपी की सरकार है वहां विकास की गति बहुत तेज है और डबल इंजन की सरकार से विकास तेजी से होता है।

दुनियाभर में चर्चाओं का विषय बने ये राष्ट्रपति

कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी वजह से पीएम मोदी ने अपना चुनावी दाव खेल दिया है। मोदी ने मांड्या जिले में यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। विपक्ष मुझे हर दिन गालियां देता है और कई लोग तो मेरी कब्र खोदने का सपना देख रहे है।

उन्होंने कहा कि मेरी कब्र खोदने का ख्वाब देख रहे हैं उन्होंने गरीब लोगों को बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इतने सालों तक राज करने वालों को कभी गरीबों की याद नहीं आई और पिछले 10 साल में उनको गरीबों की चिंता हो रही है। एक परिवार के नाम पर राज करने वाले लोग अभी भी जनता को पागल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जनता ने 2014 में मुझे सेवा करने का मौका दिया और इसके बाद 2018 में फिर से मौका दिया। हमारी सरकार में किसी प्रकार का भष्ट्राचार नहीं हुआ तो विपक्ष को हैरानी होती है और फिर वह मुझे गालियां देते है।