देश में रोजाना बढ़ रहे कोरोना के केसों ने चिंता बढ़ा दी है, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं। जिससे कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 21 हजार 177 हो गई है, केरल में सबसे अधिक 1 हजार 370 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, कोरोना के लगातार बढ़ते केसों की वजह से अब चौथी लहर का खतरा सताने लगा है, राज्यों की अगर बात की जाए तो महाराष्ट्र में 1,045 मामले,
Modi सरकार की वजह से हो रही है Kashmir में हिन्दुओं की हत्या: OWAISI
दिल्ली में 373 मामले, कर्नाटक में 297 मामले और हरियाणा में 188 नए मामले सामने आए हैं. केरल को लेकर इन पांच राज्यों में 80.99 फीसदी मामले सामने आए हैं, भारत में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 363 ठीक हुए. भारत का रिकवरी रेट अब 98.74% है.
देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,26,22,757 हो गई है, कोरोना से हुई मौतों की बात करे तो पिछले 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 24 हजार 651 हो गई है। अगर मरीजों का आंकड़ा इसी प्रकार बढ़ता रहा है तो जल्द ही चौथी लहर शुरू हो जाएगी।
कोरोना की दूसरी लहर ने भारती में भारी तबाही मचाई थी लेकिन इसके बाद वैक्सीन लगनी शुरू हो गई थी। तीसरी लहर का खतरा ज्यादा नहीं रहा लेकिन चौथी लहर का खतरा ज्यादा होने का दावा किया जा रहा है। क्योंकि दुनिया भर में चौथी लहर भीषण तबाही मचा रही है।
