Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना के नए वैरिएंट को रोक पाना अब आसान काम नहीं, बढ़ने लगी मरने वालों की संख्या!

रेसिपी
कोरोना के नए वैरिएंट को रोक पाना अब आसान काम नहीं, बढ़ने लगी मरने वालों की संख्या!

देश में कोरोना महामारी से अभी राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है और इसकी वजह कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होना बताया जा रहा है। आज कोरोना ने देश के हर घर में दस्तक दे दी है और इसी वजह से इसका खतरा बढ़ता ही जा रहा है और एक रिसर्च में दावा किया गया है देश में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी ट्रांसमिशन तेजी से हो रहा है जो चिंता का विषय है।

इस वायरस के चपेट में वे लोग भी आ रहे है जो कई विदेश नहीं गए और ना ही किसी विदेश से आने वालों के संपर्क में आए है। अगर इसी तरह यह वायरस बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब ओमिक्रॉन हर घर में पहुंच जाएगा। सरकारी संस्था ने भी माना है कि कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है।
 Mobile ज्यादा Use करती थी बेटी, नाराज पिता ने बार-बार किया रेप,देखें VIDEO
भारत के साथ कई देशों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है और इस वायरस का प्रभाव ओमिक्रॉन से भी ज्यादा बताया जा रहा है। ओमिक्रॉन को रोकने के लिए इसकी वैक्सीन बनाने की प्रकिया भी शुरू हो गयी है। ओमिक्रॉन के नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं और अब बिना ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोगों में भी ओमिक्रॉन का असर देखने को मिल रहा है। इसका खतरा इतना ज्यादा नहीं है कि मौत हो जाएं लेकिन इसके बाद भी इस वायरस को लेकर सर्तकता रखने की बात कही जा रही है।

UP News Hindi: महिला के बाल काटे, चेहरे पर कालिख पोती और जूते की माला पहना कर घुमाया

कई देशों में बड़ी संख्या में ओमिक्रॉन के सब-स्ट्रेन BA.2 के केस मिल रहे है जो बेहद संक्रामक माना जा रहा है और इसी वजह से सरकार की चिंता बढ़ी हुई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार अब इस बात का खतरा नहीं है कि विदेश से आने वाले लोग ही इस वायरस को लेकर आएंगे क्योंकि यह वायरस अब सब देशों में तेजी से फैल रहा है और इसकी वजह कम्युनिटी ट्रांसमिशन है।


कोरोना वायरस के साथ कई अन्य बीमारियों का भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। भारत और चीन में आबादी बहुत ज्यादा होने के कारण कम्युनिटी ट्रांसमिशन बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। भारत में कई राज्यों में तीसरी लहर का असर देखने को मिल रहा है और इसी वजह से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ने लगी है।