Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना की चौथी लहर बढ़ा खतरा, Corona के XE वैरिएंट से भारत में मचा हडकंप

रेसिपी
कोरोना की चौथी लहर बढ़ा खतरा, Corona के XE वैरिएंट से भारत में मचा हडकंप

कोरोना की चौथी लहर की भविष्यवाणी अब सही साबित होती नजर आ रही है और कोरोना के XE वैरिएंट के पहले केस से भारत में हड़कंप मच गया है। लेकिन अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगी है कि नया वैरिएट है या अन्य वायरस है। बीएमसी ने दावा किया कि साउथ अफ्रीका से लौटी एक महिला में कोराना के नए वैरिएंट XE के लक्षण मिले है। इसके बाद कहा जाने लगा कि यह भारत में XE वैरिएंट का पहला केस आ चुका है।

Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा

लेकिन थोड़ी देर बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए वैरिएंट XE की खबर खंडन कर दिया था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के नए XE वैरिएंट की जानकारी नहीं है अैर अभी इसके बारे में जांच करने की जरूरत है। नए वायरस को ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बताया जा रहा है।

इस वायरस के कारण चीन में पहली बार लॉकडाउन लगाया गया है और यह वायरस बहुत ही खतरनाक बताया जा रहा है। ओमिक्रॉन के कारण भारत के साथ दुनियाभर में कोरोना की तीसरी लहर आई थी। ओमिक्रॉन के दो सब वैरिएंट BA.1 और BA.2 पहले ही आ चुके है और अब इस नए वायरस ने फिर हाहाकार मचा दिया है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार XE वैरिएंट ओमिक्रॉन के अन्य वैरिएंट से अलग है। नया वैरिएंट अन्य वायरस के मुकाबले में 10% ज्यादा संक्रामक है। भारत ने सभी देशों से यात्रा संबंधी प्रतिबंध हटा लिए हैं और इसी वजह से नए वायरस के आने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।