Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

शरीर के इन अंगों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना, ऐसे करें बचाव

धर्म
शरीर के इन अंगों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है कोरोना, ऐसे करें बचाव

पिछले 2 साल से कोरोना ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है और अब इसके नये वैरिएंट ने भी लोगों की नींद उडा दी है। कोरोना के कारण लाखों लोगों की जान चली गयी है तो कुछ लोगों को इसके कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद कई लोग ठीक होने के बाद पहले जैसा फील नहीं कर पा रहे है और इसकी मुख्य वजह है शरीर के कई अंगों का डेमेज होना बताया जा रहा है। आज हम आपको कोरोना से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

इस कारण लाशों के ढेर लगा देगा ओमिक्रॉन वायरस, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा

दिल - शरीर के सभी अंगों में सबसे अहम दिल होता है अगर यह काम सही से नहीं करता है तो इंसान भी अपने आप को अच्छा महसूस नहीं करता है। कोरोना के कारण सबसे ज्यादा नुकसान दिल को ही होता है और इसके कारण हार्ट की समस्या भी हो सकती है। अगर कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को दिल से जुडी समस्या होने पर जल्द डॉक्टर से मिलकर इस समस्या को हल करना चाहिए। दिल को साफ रखने के लिए योग के साथ हैल्दी डाइट भी लेनी चाहिए।

फेफड़े- कोरोनो का सबसे ज्यादा प्रभाव फेफड़ों पर होता है और इसी वजह से सांस लेने में परेशानी होती है। फेफडों पर कोरोना का हमला इंसान को मौत की तरफ ले जाता है और ऐसे लोगों को फेफडों की समस्या होना आम बात होती है। इससे बचने के सर्दी में गर्म पानी का सेवन करें और ठंडी चीजों से परहेज करें तो अच्छा होगा।


आंख- कोरोना के कारण आंख से जुडी समस्या भी बढ़ी है और कई लोगों को की रौशनी तक चली गयी। कोरोना के कारण ब्लैक फंगस ने कई लोगों की रौशनी छीन ली और इसके कारण उनकी जिदंगी नरक बन गयी है। बच्चों को तो पढ़ाई करने में भी परेशानी हो रही है। अगर आप भी कोरोना के शिकार होकर लौटे है तो आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।