Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

चीन में भारी तबाही मचा रहा है कोरोना, भारत में बढ़ने लगा चौथी लहर का खतरा

रेसिपी
चीन में भारी तबाही मचा रहा है कोरोना, भारत में बढ़ने लगा चौथी लहर का खतरा

देश में कोरोना केसों में एक बार फिर से इजाफा होने लगा है और इसी वजह से चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। पिछले 7 दिनों में मिले कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो हर दिन नए मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।  पिछले तीन दिनों में लगातार 2500 से ज्यादा केस मिले हैं। कोरोना केसों में बढ़ोतरी 12 से ज्यादा राज्यों में देखी जा रही है, जो पिछले हफ्ते तक सिर्फ 2 राज्यों में थी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम का बयान, योगी के राज में निर्दोष आजम को मिल रही यातना।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी सभी मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले मिले है। भारत में कोविड-19 के मामले 4 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 

चीन के शंघाई में कोरोना ने भारी तबाही मचा रखी है और इसी वजह से पूरा शहर बंद है। लोगों को घरों में कैद होना पड़ गया है और इसी वजह से चौथी लहर का खतरा बढ़ेगा। कोरोना की चौथी लहर का असर जर्मनी और फ्रांस भी देखने को मिल रहा है और नए मरीजों के साथ मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है। कोरोना अफ्रीका और अमेरिका में भी तेजी से बढ़ रहा है।

​​​​​​​

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राजधानी दिल्ली में डेंगू के मरीज मिलने से ज्यादा खतरा बढ़ गया है। देश में सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में मिल रहे है और इसी वजह से चौथी लहर का खतरा बढ़ रहा है। भारत में चौथी लहर की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी गई थी और जून के शुरू होते ही इसका असर देखने को मिलेगा।