Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

12+ बच्चों के लिए जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, जानें इसकी पूरी प्रकिया

देश विदेश
12+ बच्चों के लिए जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, जानें इसकी पूरी प्रकिया

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत में 15 से 18 उम्र वाले बच्चों को वैक्सीन लगना शुरू हो गया है और जल्द ही 12 से ज्यादा उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा खतरा होने की बाते सामने आ रही है इसी को देखते हुए सरकार ने बच्चों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया था।

अर्श से फर्श पर कैसे पहुंच गए Vinod Kambli, Birthday Special,देखें Video

केंद्र सरकार मार्च के पहले सप्ताल में 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन लगाने की घोषणा कर सकती है। बच्चों को भारत बायोटेक की Covaxin ही लगाने पर विचार किया जा रहा है। कोवैक्सीन को 12 साल से ऊपर के बच्चों पर आपात इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है।

Covid-19 News: जाने Omicron Virus के ये खतरनाक लक्षण, देखें Video

बच्चों के लिए वैक्सीन पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बना रही है। इसके के सीईओ अदार पूनावाला ने इस बात के संकेत दिए है कि जल्द ही 3 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। विदेशों में बहुत पहले ही बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी थी। 


सरकार जल्दबाजी में बच्चों पर वैक्सीन लगाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि बच्चों की इम्यूनिटी सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि वह इस वैक्सीन को आसानी से झेल सके। सरकार पहले वैक्सीन का पूरा परिक्षण करने के बाद छोटे बच्चों पर इस्तेमाल करने की अनुमति देगी। 15 से 18 की उम्र के बच्चों पर वैक्सीन का कोई बड़ा साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला है।