Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना ने लिया फिर विकराल रूप, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने बढ़ाई चिंता

रेसिपी
कोरोना ने लिया फिर विकराल रूप, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने बढ़ाई चिंता

देश में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के साथ ही लगभग 7 महीने बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। पिछले दो दिनों से 1 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले है तो 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 42 हजार नए संक्रमित मिले है और 285 की मौत हो गई। 

WHO: ओमिक्रॉन को हल्के में लेने की गलती ना करें, फरवरी में होगा पीक का असर

तीसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख के पार जाने के बाद केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गयी है और सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 41,001 केस आए हैं। इस खतरे को देखते हुए बच्चों के साथ बूस्टर डोज लगाने की तैयारी शुरू हो गयी है। ओमिक्रॉन का खतरा भी तेजी से बढ़ने लग गया है और देश में अब तक इसके मरीजों की संख्या 3 हजार के पार चली गयी है। 

कब्रों से लड़कियों की डेड बॉडी निकाल सजाया था घर में, अब करना चाहता है शादी!,Video

कोरोना की बूस्टर डोज के लिए आज शाम से स्लॉट बुकिंग शुरू होगी और 10 जनवरी से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और फ्रंट लाइन वर्कर्स को तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। तीसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर जा कर यह डोज लगवा सकते हैं।


कई राज्यों ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सख्त पांबदियां लगानी शुरू कर दी और वैक्सीन लगाने पर ही आने जाने की अनुमति प्रदान की है। लोगों को इससे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है और मास्क और दो गज की दूरी का विशेष ध्यान रखना होगा। यूरोप और अमेरिका में तो हालात इतने खराब हो गये है कि वहां 5 से 7 लाख मरीज रोज आ रहे हैं।