Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कोरोना की चौथी लहर: नए मरीजों के साथ बढ़ने लगी मरने वाली की संख्या

रेसिपी
कोरोना की चौथी लहर: नए मरीजों के साथ बढ़ने लगी मरने वाली की संख्या

दुनिया भर में कोरोना के केस बढ़ने के साथ भारत में भी कोरोना के मामलों के बढ़ने का सिलसिला तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। वहीं बात करें पिछले 24 घंटे में मिली नए मरीजों की संख्या की तो यह आंकड़ा 3 हजार के पार चला गया है। 3,207 नए कोरोना केस के साथ लगभग 30 लोगों की जान भ्ज्ञी गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 20 हजार के पार चली गई है। 

शिक्षक को भगा ले गई ये खूबसूरत छात्रा, जानें पूरी Love Story

8 मई को कोरोना के नए मामले 3,400 के पार थे तो मरने वालों की संख्या 40 थी। दिल्ली में 1500, हरियाणा 500, केरल 400, उत्तर प्रदेश 300 और महाराष्ट्र में 200 से ज्यादा मरीज मिले है। भारत में कोरोना की चौथी लहर शुरू होने की बात  अब सही साबित होती नजर आ रही है और जून के अं​त तक कोरोना अपनी पीक पर पहुंच जाएगा।

चीन में इस वायरस के कारण भारी तबाही मची हुई है और कई दिनों से लॉकडाउन लगा हुआ है। दुनिया भर के कई देशों में कोरोना की चौथी लहर ने अपनी तबाही मचानी शुरू कर दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी जारी करते हुए कह दिया है कि आने वाले दिनों कोरोना की चौथी लहर भारी तबाही मचा सकती है। नया वैरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा खतरनाक है।


कोरोना की तीन लहरों में सरकार ने लॉकडाउन नहीं लगाने की बात कहती रही और अचानक से लॉकडाउन लगा दिया था। लेकिन इस बार भी संक्रमण बढ़ने से पाबंदियां लगनी शुरू हो सकती है। चीन में कोरोना कोहराम मचा रहा है। करोड़ो की आबादी वाले शहरों में लॉकडाउन लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन के 27 शहरों में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा हुआ है और इसके बाद हालात खराब होते जा रहे हैं।