कोरोना की तीसरी लहर के खतर के बीच भारत में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन लगना शुरू हो जाएगा। इसके लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन होना शुरू हो गया है। 1 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चे वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
नए साल में कोरोना और ओमिक्रॉन की तीसरी लहर से मचेगी भारी तबाही, 2 महीने बहुत खतरनाक!
इसके लिए आपको Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और जिन लोगों का जन्म जन्म 2007 या उससे पहले हुआ है, वे सभी बच्चे रजिस्ट्रेशन के लिए मान्य है। वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन या ऑनसाइट अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।
बच्चों को 3 जनवरी से कोवैक्सीन लगाई जाएगी वैक्सीन के बड़े साइड इफेक्ट्स नहीं है।
बच्चों की वैक्सीन में भी दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतर रखा गया है। 3 जनवरी को पहली डोज लेने के बाद अगली डोज महीने के अंत में यानी 31 जनवरी के बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं।
Co-WIN पोर्टल पर स्कूल आईडी या आधार कार्ड के अलावा अन्य पहचान पत्र से आवेदन करें। रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर होना जरूरी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपने जो केंद्र चुना था वहां पर पहुंचकर टीका लगवा सकते हैं।
