कोरोना की तीसरी लहर की सुनामी ने अब अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। कोरोना के नए मरीजों ने पिछले 8 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पिछले 24 घंटों में 3 लाख 15 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ करने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटों में 490 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video
तीसरी लहर में नए केस दिनों दिन बढ़ते जा रहे है और दूसरी लहर के मुकाबले केस की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ मरीज मिले है। देश में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 10 हजार होने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तो पहले ही चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि तीसरी लहर को हल्के में नहीं ले क्योंकि शुरूआती दौर में इसका प्रभाव कम होता है लेकिन बाद में इसका प्रभाव तेजी से होने लगता है।
तीसरी लहर का खतरा देखते हुए तीसरी बुस्टर डोज के साथ बच्चों के लिए वैक्सीन लगना भी शुरू हो गया है। अगर आप ने अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं है तो आप जल्द ही वैक्सीन लें। वैज्ञानिकों ने पहले ही बता दिया था कि जनवरी के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर अपनी चरम सीमा पर होगी।
Bulli Bai App के बाद #Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3 करोड़
कुल रिकवरी: 3 करोड़
कुल मौतें: 4 लाख
