राजस्थान में इन दिनों जानवारों में लम्पी वायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और इसके कारण मरे हुए जानवारों की लाशें तेजी से बढ़ती ही जा रही है। इन लाशों के कारण आस-पास में इतनी तेज बदबू आ रही है जिसके कारण लोगा जीना मुश्किल हो गया है और वह दूसरी जगह जाने को मजबूर हो रहे हैं।
बॉलीवुड की इस नई फिल्म में सैनिटरी पैड पर दिखे भगवान कृष्ण तो मचा बवाल!
बीमार गाय का दूध सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं इसको लेकर भी कई प्रकार की खबरे आ रही है लेकिन लोगों ने दूध का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इसी वजह से मिल्क पाउडर की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इस वायरस का असर केवल अमेरिकन ब्रीड को छोड़कर सभी जानवरों पर देखने को मिला रहा है।
इस बीमारी के बाद पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है और अपने मवेशियों को बचाने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। लेकिन सही इलाज नहीं मिलने के कारण वह गौवंश को बचा नहीं पा रहे हैं। कई गांवों में तो बच्चों को पाउडर का दूध देना शुरू कर दिया है। अगर आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे तो यह समस्या विकराल रूप ले लेगी।
