माँ बेटे का रिश्ता बहुत ही प्यारा और खास होता है । माँ कभी भी अपने बेटे को दुखी नहीं देख सकती है, बेटा चाहे कितना भी बड़ा क्यूँ ना हो जाए माँ के लिए तो वो हमेशा बच्चा ही रहता है और एक बेटे के लिए उसकी माँ धरती पर मौजूद भगवान के समान होती है, लेकिन एक कलयुगी कुपुत्र ने अपनी ही माँ को मौत के घाट उतार दिया।
खड़गे के सर पर सजा Congress अध्यक्ष पद का ताज
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां एक नाकारे बेटे ने अपनी माँ की चाकू घोंपकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटे को नशे की लत थी, इसलिए वो अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा था लेकिन पत्नी ने नशे के लिए पैसे देने से साफ इनकार किया तो उसने अपनी बीवी से मार-पीट कर उसे चाकू से घायल कर दिया यह देख आरोपी युवक की माँ बीच–बचाव करने दौडी तो गुस्से में पागल बेटे ने अपनी माँ पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक की वृद्ध माँ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इससे गुस्साए आरोपी बेटे ने अपनी माँ की कमर पर चाकू से कई वार किए, जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
