Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रसगुल्ला नहीं मिला तो उतार दिया मौत के घाट

क्राइम
रसगुल्ला नहीं मिला तो उतार दिया मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के आगरा से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक विवाह समारोह में बारातियों और घरातियों के बीच रसगुल्ले को लेकर घमासान हो गया और देखते ही देखते विवाद इस कदर बढ़ गया कि रसगुल्ले की खातिर चाकू चलने लगे।दरअसल आगरा में जब बारातियों को रसगुल्ले खाने को नहीं मिले तो उन्होंने दुल्हन पक्ष के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए और इस चाकूबाजी की वारदात से शादी की तमाम खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

“यह रिश्ता क्या कहलाता हैं” Serial की Vaishali ने आखिर क्यों किया Suicide


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारों ने बताया की निकाह की रश्में शुरू होने पहले जब जब बारातियों को नाश्ता दिया गया तो नाश्ते में रसगुल्ला न होने की वजह से बाराती खफा हो गए और देखते ही देखते मामला इतना बड़ा हो गया की चाकूबाजी होने लगी और युवक की मौत हो गई। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।