राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को दिल दहला देने वाली घटना घटी जहां कातिलों ने कारोबारी समीर आहूजा उनकी पत्नी शालू और नौकरानी सपना को चाकूओ से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली में रहने वाले प्रॉपर्टी और कपड़ा कारोबारी समीर आहूजा अपनी पत्नी शालू और 3 साल की बेटी के साथ खुशहाल ज़िंदगी बसर कर रहे थे। फिर अचानक एक दिन उनकी (समीर आहूजा) उनकी पत्नी (शालू) की और उनकी नौकरानी सपना की बेरहमी से हत्या कर दी जाती हैं। लेकिन क्या वजह रही होगी इन तीन कत्लों की, इस सवाल से हर कोई परेशान था। समीर और शालू को जानने वाला हर कोई यह जानना चाहता था कि, आखिर इन 3 कत्लों के पीछे का राज क्या है। पुलिस को घटना की सूचना मिलती है लेकिन हत्याओं की नहीं चोरी की, लिहाजा पुलिस मौका ए वारदात पर पहुँचती है, तो देखती है कि चारों और सिर्फ खून ही खून बिखरा पडा था। कारोबारी समीर आहूजा की चाकूओं से छलनी लाश फर्स्ट फ्लोर पर पड़ी थी जबकि पत्नी शालू और नौकरानी सपना की लाश ग्राउंड फ्लोर के पार्किंग एरिया में बरामद हुई।
इकलोते बेटे को ठिकाने लगाने के लिए दी 8 लाख की सुपारी
घर से कीमती समान भी गायब था और हत्यारे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए, पुलिस को इस बात की हैरानी थी कि यह हत्याएं चोरी की वजह से हुई या इनके पीछे कोई और ही वजह रही होगी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को एक फुटेज हासिल होती है जिसमे हत्यारे 2 बाइक पर तकरीबन 8 बजे घर में घुसते हुए दिखाई देते है और इन हत्याओं को मुकम्मल करके 9 बजे घर से बाहर निकलते हुए दिखाई देते है। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस का मानना था कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले कातिलों की संख्या 4 से 5 रही होगी। घर से कैश, कीमती सामान, आईफोन, लैपटॉप जैसी चीजें भी गायब थी। लेकिन पुलिस अब भी इस बात से अनजान थी कि यह कातिल कौन है, उनका समीर आहूजा से क्या लेना-देना है और उन्होंने यह खून क्यों किये। चूंकि समीर प्रॉपर्टी कारोबारी थे तो पुलिस उनके आस-पास के लोगों को भी स्कैन कर रही थी और तभी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, और शाम होते-होते पुलिस ने 2 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी सचिन और सुजीत ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने यह तीनों कत्ल बदला लेने के लिए किये थे। दरअसल समीर की पत्नी शालू जो कि एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, उसके पार्लर में एक लड़की और उसका प्रेमी काम करते थे उनके काम का सही रिव्यू न मिलने पर शालू ने उन्हे बेइज्जत कर 10 दिन पहले काम से निकाल दिया था। इस बात से दोनों इतने खफा थे कि उन्होंने शालू को खत्म करने की साजिश ही रच डाली और कत्ल की इस प्लानिंग में उन्होंने अपने कुछ साथियों को अपने साथ शामिल कर लिया। घटना की सुबह आरोपी 8 बजे समीर के घर पहुंचे और समीर और शालू की हत्या के बाद जब वह चोरी कर रहे थे तभी वहाँ नौकरानी सपना आ पहुंची वहाँ का मंजर देखकर सपना के होश उड़ गए इससे पहले की वो कुछ कर पाती, आरोपियों ने उसे भी मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने मौका ए वारदात से खून से सना तौलिया भी बरामद किया है और आरोपियों के फोन भी सर्विलिआन्स पर लगा दिए है, पुलिस का दावा है कि कत्ल की इस साजिश के मास्टरमाइंड प्रेमी युगल जल्द ही पुलिस की कैद में होंगे।
