Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जाली नोट एवं हथियार समेत तस्कर गिरफ्तार, 16000 के जाली नोट एवं एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद!

क्राइम
जाली नोट एवं हथियार समेत तस्कर गिरफ्तार, 16000 के जाली नोट एवं एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद!

जालौर 3 अक्टूबर। डीएसटी एवं रानीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर थाना क्षेत्र के बड़गांव से तस्कर रमेश विश्नोई पुत्र हेमराज (26) निवासी झोटड़ा थाना चितलवाना को गिरफ्तार कर 500-500 रुपए के 32 नोट कुल 16000 रुपये के जाली नोट, एवं एक देशी पिस्टल मय मैगजीन लोडेड एक कारतूस के गिरफ्तार किया है।

Delhi की कानून व्यवस्था को लेकर AAP के राज्यसभा सांसद ने केंद्र पर साधा निशाना!

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि रानीवाड़ा सर्किल में अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह व सीओ शंकर लाल के सुपर विजन में अभियान चलाया जा रहा है। थाना अधिकारी रानीवाड़ा सवाई सिंह एवं डीएसटी प्रभारी लालाराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर बड़गांव क्षेत्र से आरोपी तस्कर रमेश विश्नोई को दस्तयाब किया गया है। सूचना एवं तकनीकी सहायता से टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। इस पर गठित टीम ने सरहद बड़गांव के पास जाल बिछाकर बाइक पर आ रहे आरोपी को पांच-पांच सौ रुपयों के रूप में 32 नोट कुल 16 हजार के जाली नोट व अवैध हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध नोडल थाना भीनमाल में मुकदमा दर्ज किया गया है।