Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दोस्त से करवाया दूसरी बीवी का रेप, फिर पहली पत्नी के साथ मिलकर पति ने.. काटी  

क्राइम
दोस्त से करवाया दूसरी बीवी का रेप, फिर पहली पत्नी के साथ मिलकर पति ने.. काटी  

हर दिन अवैध संबंधों को लेकर ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही है जिसके कारण पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है। लेकिन इस प्रकार की घटनाओं के बाद भी इस प्रकार के अपराधों में कमी नहीं आ रही है। हाल ही में राजधानी दिल्ली में एक ऐसी घटना देखने को मिली है जिसमें पति ने अपनी दूसरी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए ऐसी वारदात को अंजाम दिया जिसके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ गए।

लड़के ने प्यार में धोखा दिया तो 6 लड़कियों ने एक साथ खाया जहर!,VIDEO

यह मामला दिल्ली का बताया जा रहा है जहां नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक महिला की हत्या के बारे में खुलासा किया है। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला के पति और उसकी पहली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या की घटना को अंजाम देने के लिए पति ने अपनी पहली पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर दूसरी पत्नी का गला दबाकर उसे मार दिया और लाश को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में फेंक दिया।

नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 30 साल की महिला का शव मिला था और पुलिस ने महिला की शिनाख्त करके जांच शुरू कर दी। मृतक महिला अंतिम बार अपने पति के साथ देखी गई थी और इसके बाद वह गायब थी। आरोपी पति की दो पत्नियां थीं, पहली पत्नी के दो बेटे तो दूसरी पत्नी का एक बेटा है।


मृतका अपने पति के साथ रहने दिल्ली में रहती थी लेकिन पहली पत्नी को यह पसंद नहीं था और वह उससे बदला लेने की साजिश रचती थी। एक दिन  मृतका और उसके पति के बीच झगड़ा शुरू हो गया तो पति के कहने पर उसके दोस्त ने मृतका का रेप किया और गला घोंट कर उसे ठिकाने लगा दिया। तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।