Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

करवा चौथ का ऐसा दिया गिफ़्ट की...बीवी की जान पर बन आई

क्राइम
करवा चौथ का ऐसा दिया गिफ़्ट की...बीवी की जान पर बन आई

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पति ने करवा चौथ के दिन पत्नि से कीसी बात पर झगड़ा हो जाने पर उसे बारह से ज़्यादा बार चाकु से गोद दिया। हमले के तुंरत बाद महिला की हालत गंभीर हो गई और वहीं आरोपी मौके से फ़रार हो गया। 

Supreme Caurt में उलझा Hijab, दोनों जजों की राय अलग-अलग


जहाँ एक तरफ सारी दुनिया करवा चैथ का त्यौहार मना रही थी वहीं इस पति ने अपनी बीवी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला लहुलूहान हो गई, पीड़िता पर हमला होते देख जब पड़ोसी उसे बचाने दौड़े तो आरोपी पति वहाँ से फ़रार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और महिला की गंभीर हालत देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। आरोपी पति ने इस वहशी तरीके से हमला किया की पिड़िता के चेहरे से लेकर पैर तक 12 से ज़्यादा चाकु के घाव पाए गए है।

​​​​​​​

महिला के परिजनों का कहना है कि पिड़िता ने 40 से ज़्यादा बार आरोपी पति की शिकायत की थी लेकिन पुलिस उसे हर बार छोड़ देती, पुलिस के इस नासख़्त रवैयै को देख आरोपी पति की नापाक हिम्मत इतनी बढ़ गई की उसने इस खौफ़नाक वारदात को अंजाम दे दिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच और आरोपी की तलाश कर रही है और हमले से घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है ।