Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पत्नी के अफेयर से तंग आकर होटल मालिक ने की आत्महत्या

क्राइम
पत्नी के अफेयर से  तंग आकर होटल मालिक ने की आत्महत्या

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक होटल मालिक ने बीवी के अफेयर से तंग आकर ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। मृतक ने मौत से ठीक पहले अपने मोबाईल से वीडियो रिकॉर्ड कर बताया की उसकी पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध है। मृतक भीलवाड़ा में एक होटल का मालिक है, उसने वीडियो में बताया की उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है वह उसे धमकी भी देती है और मारपीट भी करती है।

इकलोते बेटे को ठिकाने लगाने के लिए दी 8 लाख की सुपारी

मृतक ने वीडियो में कहा की, “मैंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, तो दोनों बोले की  तुम कुछ नहीं कर सकते हो, कानून तो महिलाओं का है। पत्नी का बॉयफ्रेंड और उसके घर वाले मुझे धमकाते हैं, वह कहते हैं कि हमारी 50 लाख की इनकम है। हम थाने वालों को रुपए देते हैं, तुम हमारा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते हो। इसी बात से परेशान होकर में अब अपनी जान दे रहा हूँ”। मृतक का शव रेलवे फाटक के पास मिला, शव के पास से एक मोबाईल भी बरामद हुआ जिसमे यह वीडियो रिकॉर्ड थी। मोबाईल से मृतक की शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी गई।