9 महीने कोख मे रखने के बाद माँ बच्चें के जन्म का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं । बच्चें से उसका रिश्ता तभी से जुड़ जाता हैं जिस दिन से उसे बच्चें के कोख में होने का एहसास होता हैं । तभी अचानक जन्म के समय कुछ ऐसा हो जाए की आँख मूँद कर भगवान की जगह स्थान देने वाले डॉ या नर्स ही उस बच्चें के मौत का कारण बन जाए। दरअसल यह घटना लखनऊ के चिनहट के मल्हौर इलाके के एक निजी अस्पताल की बताई जा रही है।
बलूचिस्तान की महिला सुसाइड बॉम्बर जिससे हिल गया पाकिस्तान!
जहां छोटी से लापरवाही के कारण हाथ से फिसलकर फर्श पर गिरने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई। जब ये हादसा हुआ तो शिशु की माँ ने अपनी आंखों से देखा था। मां के अनुसार अनुसार नर्स ने बच्चें को बिना तोलिए के हाथ मे लिया और फिर उसके हाथ से बच्चा छूट गया और फर्श पर जा गिरा जब में जोर चिल्लाई तो अस्पताल के स्टाफ ने मेरा मुह बंद कर दिया ।
बाद में उन्होंने मुझे मुंह बंद रखने की धमकी दी लेकिन बच्चे के पिता जीवन राजपूत ने पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इस घटना के बाद शिशु की मां सदमे में हैं और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई है। अभी तक अस्पताल या उसके स्टाफ के खिलाफ किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। ये तो वो माँ ही समझ सकती हैं जो इस दर्द को समझ सकती हैं हकीकत उसकी आखों देखी हैं पर मजबूर माँ कुछ कर नहीं सकती है।
