Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

इस खिलाड़ी ने पैसों और गर्लफ्रेंड के मामले में धोनी का पीछे छोड़ा, आईपीएल ने बदली किस्मत

खेल जगत
इस खिलाड़ी ने पैसों और गर्लफ्रेंड के मामले में धोनी का पीछे छोड़ा, आईपीएल ने बदली किस्मत

ऐसे भारतीय क्रिकेटर जिनकी बॉलिग से बैटसमैन को धबराहट होने लगती है, और उन्होने अपने पहले ही मैच में ऐसा खेल दिखाया कि शायद ही किसी भारतीय खिलाड़ी ने दिखाया हो, और आज भारतीय क्रिकेट में एक उभरता हुआ नाम है भी है वो है दीपक चाहर, जिन्हें इस आईपीएल में धोनी से भी 2 करोड़ ज्यादा में खरीदा गया है, आज हम आपको उसी दीपक चाहर की लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात से रूबरू करवाने वाले है, तो आप देखते रहिये हमारी ये खास रिपोर्ट।

कौन है Deepak Chahar जिनकी Dhoni से 2 Crore ज्यादा लगी बोली

दीपक चाहर का जन्म 7 अगस्त 1992 को आगरा में हुआ, दीपक के पिता एयरफोर्स में जॉब करते थे इसलिए वो परिवार के साथ सूरतगढ़ राजस्थान में शिफ्ट हो गए, दीपक ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, उनके पिता भी उन्हें अच्छा क्रिकेटर बनाना चाहते थे इसलिए पिता ने 2006 में ही अपने जॉब छोड़ दी ताकि बेटा क्रिकेट में अच्छे से मन लगा सके, दीपक सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट सीखने के लिए जाते थे, कोच नवेंदु त्यागी से दीपक ने क्रिकेट की बारीकियों को सीखा।


दीपक चाहर का क्रिकेट कैरियर
दीपक चाहर ने अपना पहला मैच जयपुर के तरफ से हैदराबाद के खिलाफ खेला, दीपक ने पहले ही मैच शानदार गेंदबाजी करते हुए 7.3 ओवर में 10 रने देकर 8 विकेट लिए और हैदराबाद को 21 रनों पर ही ढेर कर दिया, दीपक के इस कारनामे से ही उन्हें 2011 में राजस्थान रोयल्स की आईपीएल टीम में शामिल किया गया, जुलाई 2018 में दीपक को इंग्लैण्ड के खिलाफ टी-20 मैच खेलने का मौका मिला लेकिन इस मैच में उनका प्रदर्शन कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा वो 4 ओवर में सिर्फ 1 ही विकेट चटका पाए, वहीं अन्तर्राष्ट्रीय वनडे एशिया विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ भी दीपक ने 37 रन देकर एक विकेट ही हासिल किया, इसके बाद दीपक को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, दीपक के कैरियर में लगातार उतार-चढाव आते रहे, चाहर ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच में 7 रन देकर 6 विकेट हासिल किए इस हैट्रिक ने उन्हें पूरे भारत में पहचान दिलवाई और एक बार साबित कर दिया कि वो एक अच्छे गेंदबाज है, 

पत्नी की मरने से पहले आखिरी इच्छा Ex Boyfriend से करना चाहती है Sex पति परेशान

वहीं एक बार फिर दीपक की किस्मत ने उन्हे स्टार बना दिया है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने दीपक को 14 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में फिर से जोड़ लिया है. चाहर की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थे,सीएसके ने उन्हें खरीदने के लिए 7 गुणा ज्यादा कीमत चुकाई है, दीपक के 14 करोड़ में बिकने से उनकी बहन मालती चाहर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'चेन्नई यह है और 14 करोड़…वाह….आखिरकार आप पूरी तरह से इसके लायक हैं.' दीपक चाहर की बहन मालती का यह रिएक्शन फैन्स को भी खूब पसंद आ रहा है।


दीपक चाहर  की LOVE LIFE 
आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था, इस मैच में चेन्नई को तो हार मिली लेकिन दीपक चाहर ने ऐसा कर दिया जिसकी चर्चा जोर-शोर से हुए दीपक ने स्टेडियम में ही अपनी गर्लफ्रेंड को अंगुठी पहनाई और प्रपोज किया, इन दोनों का ये वीडियो काफी वायरल हुआ, दीपक की गर्लफ्रेंड का नाम जया भारद्वाज है जया बिग बॉस 5, स्पिलिट्सविला 2 के प्रतिभागी और अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं, दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं, जया दिल्ली की रहने वाली हैं और एक कॉरपरेट फर्म में काम करती हैं, दीपक ने जब उन्हें अंगुठी पहनाकर प्रपोज किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रह और अंगुठी पहनने के बाद वह दीपक के गले लग गईं।

दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर भी है गेंदबाज
राहुल चाहर दीपक चाहर के चचेरे भाई है, हालांकि दोनों ने प्रैक्टिस अलग-अलग की है और इनके कोच भी अलग है क्रिकेट जगत मे राहुल चाहर भी एक जाने माने क्रिकेटर है, राहुल को आईपीएल की इस बार की नीलामी में पंजाब की टीम ने 5.25 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया है, चाहर को देश के टॉप स्पिनर्स में से माना जाता है।

दीपक चाहर बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बहुत सफल हो गये हैं. उम्मीद है की आने वाले समय में राजस्थान का यह युवा भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक बहुत ख़ास पहचान बनाएगा. खैर अभी दीपक चाहर को और ज्यादा मेहनत करनी होगी उनका करियर उन्हें सफलता की और ले जाता नजर आ रहा है।