जोबनेर कस्बे से पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार व्यापार मंडल, श्री शांति वीर जैन गुरुकुल समिति मंत्री व पार्षद महेंद्र जैन, संयोजक व पत्रकार मिक्की बड़जात्या व शुभम जैन व छात्रा पूर्वी जैन ने राज्यपाल महोदय से मुलाकात की। राज्यपाल महोदय ने जोबनेर कस्बे के बारे में जानकारी ली जिस पर सभी ने विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया और जोबनेर में कस्बे का नाम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होना बताया।
जोबनेर कस्बे में चलने वाले सबसे पुरानी विरासत कालीन तीन विद्यालयों के बारे में भी बताया जिसमें ठाकुर साहब राहुल नरेंद्र सिंह जी द्वारा शुरू किए गए श्री कर्ण नरेंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बारे में बात की।
कस्बे की बेटियों के लिए निर्मित एकमात्र स्कूल जो कि बरडिया परिवार के द्वारा जोबनेर क्षेत्र की बेटियों के लिए शुरू करवाई गई रतन देवी बरडिया कन्या विद्यालय के बारे में बताया और श्री शांति वीर जैन गुरुकुल विद्यालय जो कि जैन संतों के द्वारा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, शिक्षा की अलख जगाने के लिए और सभी वर्गों के लिए शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए जैन समाज जोबनेर द्वारा 1963 से अब तक संचालित किया जा रहा है के बारे में बताया साथ ही शांति वीर जैन गुरुकुल समिति द्वारा विद्यालय में आगे आने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया।
Raja Bhaiya Story: यूपी की राजनीति के सबसे 'दबंग राजा' की कहानी
वहां मौजूद प्रतिबंधित मंडल ने राज्यपाल महोदय से चर्चा के दौरान जोबनेर कस्बे में चल रही शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और आधुनिक शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ प्राचीन पद्धति की शिक्षा व्यवस्था बनाने के बारे में चर्चा की और जोबनेर क्षेत्र में शिक्षा को आगे बढ़ाने के सराहनीय प्रयासों जैसे कृषि विश्वविद्यालय की शुरुआत डेयरी टेक्नोलॉजी महाविद्यालय की स्थापना , महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत,हाल ही के बजट में स्वीकृत पशुपालन विश्वविद्यालय के बारे में भी चर्चा की।
