Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

​रॉयल्स के कप्तान ने लिए गलत फैसले, मिली करारी हार तो प्लेऑफ का रास्ता हुआ कठिन

खेल जगत
​रॉयल्स के कप्तान ने लिए गलत फैसले, मिली करारी हार तो प्लेऑफ का रास्ता हुआ कठिन

IPL 15 के 58वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को बूरी तरह से हराया है और प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को कायम रखा है। रॉयल्स की हार का विलेन संजू सैमसन ही बने है और उनका टॉप ऑर्डर में ना खेलना राजस्थान की हार का सबसे बड़ा कारण बना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल्स ने 30 रन कम बनाए तो दूसरी तरफ गेंदबाजी में ज्यादा दम नहीं दिखा।

जयपुर राजघराने ने ताजमहल को बताया अपनी संपत्ति! Taj Mahal Controversy

कप्तान ने बैटिंग ऑर्डर से छेड़छाड़ करना टीम को भारी पड़ा है और कैरेबियाई हार्ड हिटर शिमरोन हेटमायर के देश लौटने के बाद उम्मीद लगा की संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ टीम का प्लेऑफ का सफर अब कठिन होता दिख रहा है।

कप्तान ने अपनी जगह अश्विन को फर्स्ट डाउन बल्लेबाजी करने भेज दिया और अर्धशतक जमा दिया। मैच विनर संजू 5वें नंबर पर खेलने उतरे तो तब तक मैच का रूख बदल चुका था। यशस्वी जायसवाल को मौका देना भी गलत साबित हुआ और 19 गेंद खेलकर खेलकर 19 रन ही बना सके।


दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के 12 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वह प्ले-ऑफ में पहुंचने की होड़ में बरकरार है। राजस्थान के 12 मैचों में 14 अंक हैं। दिल्ली के लिए दूसरे विकेट के लिए वॉर्नर और मार्श ने 144 रन की पार्टनरशिप की और टीम को शानदार जीत दिला दी।