Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ दिया गब्बर का ये रिकॉर्ड 

खेल जगत
इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने तोड़ दिया गब्बर का ये रिकॉर्ड 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 5वीं बार विश्व चैंपियन बना है। इस जीत के साथ भारत ने 5 बार विश्व कप जीता है तो ऑस्ट्रेलिया ने 3 और पाकिस्तान ने 2 बार ये खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 44.5 ओवर में 189 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसके जवाब में भारत ने 47.5 ओवर में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

UP में vodka की factory लगाओ हम देंगे 200 करोड़ की सब्सिडी,VIDEO

विश्व कप में जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से मशहूर हुए साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के साथ उन्होंने शिखर धवन का रिकॉड तोड़ दिया है। धवन ने 2004 के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 505 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया था लेकिन ब्रेविस ने 506 रन बनाकर इसे तोड़ दिया।


ब्रेविस ने वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड 18 सबसे ज्यादा छक्के मारने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में राज बावा ने 31 रन देकर 5 विकेट झटकर नया इतिहास रच दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के अनवर अली के नाम था जिसने भारत के खिलाफ 35 रन देकर 5 विकेट लिए थे। बावा को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। टीम इंडिया ने इससे पहले, 2000, 2008, 2012,2018 और 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता है।