पिछले दिनों उदयपुर में पुलिस ने बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने को लेकर एफआईआर दर्ज की थी। अब इस  मामले में एक बड़ा बयान सामने आया हैं, इस पूरे मामले को लेकर देवकीनंदन ठाकुर का कहना हैं कि जब कन्हैयालाल की उदयपुर में हत्या हुई थी तो एफआईआर कितने दिनों में हुई थी।

Jaipur में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा केसरिया महापंचायत का होगा आयोजन

अब हिन्दू नववर्ष पर सभा हुई, वहां किसी ने जवाब मांगा, किसी ने कुछ बातें बताईं उस पर हमारे भाई ; धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, ने कुछ कह दिया तो तुरंत एफआईआर दर्ज कर दी, यह एक सोचनीय विषय है।

इतना ही नही बल्कि उनका ये भी कहना था कि ,मैं पूछना चाहूंगा कि भारत के साधु.संतों पर एफआईआर दर्ज करने की इतनी जल्दी क्यों है। ऐसे भी कई लोग हैं, जिन पर केस दर्ज है, जिनके सामने पुलिस देखती तक नहीं है। हम कानून और संविधान का सम्मान करते हैं, गहलोत जी मेरे हैं, हिन्दू हैं, सनातनी हैं, निवेदन करना चाहूंगा कि संतो पर एफआईआर होना सही नहीं है, संतों का सम्मान होना चाहिए, अपमान नहीं।