आज के समय में हर घर में डायबिटीज के मरीज मिलते है और इसके होने के कई कारण होते है। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो कुछ ऐसे काम करने होंगे जो इस बीमारी से छूटकारा दिला दें। इस बीमारी के होने के बाद मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना जरूरी होता है। इसके बाद लोगों को एक्सरसाइज के साथ खानपान की आदतों का विशेष ध्यान रखना होता है। आज आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे आप सोने से पहले करेंगे तो आपको कई फायदे होंगे।
पत्नी का कटा हुआ सिर और चाकू लेकर सड़क पर धूमता रहा शख्स,देखें VIDEO
ब्लड शुगर चेक करें- डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि वह हर दिन आपना ब्लड शुगर चेक करें। रात में सोने से पहले ब्लड शुगर की जांच करें तो आपको पता चल जाएगा की आपको इससे कितना खतरा है।
सोने से पहले की डाइट- डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर रात के समय में ज्यादा बढ़ा हुआ रहता है और इसके पीछे कई वजहें होती हैं। इसके लेवन को कम करने के लिए सोने से पहले हाई फाइबर और कम फैट वाली चीज का ज्यादा सेवन करना होगा। सोने से पहले बहुत कम मात्रा में डिनर करें
वॉक पर जाएं- रात में खाना खाने के बाद आपको लगभग 10 से 20 मिनट के लिए वॉक पर जाना जरूरी होगा। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।
तनाव व चिंता से दूरी- रात में सोने से पहले इस बात का ध्यान रखें की आप पूरी तरह से तनाव व चिंता मुक्त होकर अच्छी नींद लेने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपका शरीर अच्छे से काम करेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।
