Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, श्रीकृष्ण हो जाएंगे नाराज

धर्म
जन्माष्टमी के दिन भूलकर भी नहीं करें ये काम, श्रीकृष्ण हो जाएंगे नाराज

श्रीकृष्ण के भक्त जन्माष्टमी के दिन उनको प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं और मध्यरात्रि में भगवान को पंचामृत का भोग लगाते हैं। लेकिन कई लोग इस दिन ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते है जो श्रीकृष्ण को नाराज कर सकती है। इसलिए इन गलतियों से बचने के लिए आपको कुछ नियमों का विशेष ख्याल रखना चाहिए जिससे आप श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सके।

महिला को देखकर सीटी बजाता था तोता, तो पुलिस ने लिया ये एक्शन!

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व 18 अगस्त और 19 को मनाया जाएगा और इस दिन आपको श्रीकृष्ण का श्रृंगार करके उनकी विधिवत पूजा करनी होगी। इस दिन भक्तों को श्रीकृष्ण की पीठ के दर्शन नहीं करने चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको शुभ समाचार प्राप्त नहीं होंगे। 

इस दिन व्रत करने वाले भक्तों को तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए क्योंकि श्रीकृष्ण को विष्णु काअवतार माना जाता है और भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। अगर आप किसी की प्रिय चीज को तोड़ते है तो आपको उसके गुस्से का सामना भी करना पड़ता है।


व्रत करने वाले भक्तों को इस दिन चावल का सेवन करने से दूरी बनानी होगी। इसके साथ लहसुन और प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको फलों का सेवन करके व्रत करना चाहिए।

काले रंग के कपड़े और अन्य चीजे इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।  काले रंग का प्रयोग आमतौर पर अशुभ का प्रतीक माना जाता है इसलिए आपको ऐसा करने से बचना होगा।