Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

डॉ गुलेरिया ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर पर किया ये बड़ा खुलासा

देश विदेश
डॉ गुलेरिया ने भारत में कोरोना की तीसरी लहर पर किया ये बड़ा खुलासा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भारत में अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो वह पहली दो लहरों की तुलना में उतनी खतरनाक नहीं होगी। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बहुत कम है लेकिन इस वायरस को खत्म होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। भारत में लगाये जा रहे टीके कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं और अभी तक तीसरी बूस्टर की कोई आवश्यकता नहीं है।

गुलेरिया ने कहा कि टीके से इस वायरस को रोकने और मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में बचने वालों का आंकड़ा ज्यादा रहा है। समय रहते अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोगों के भर्ती होने से बड़ी लहर की संभावना दिनों—दिन कम होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर आने की धीरे—धीरे खत्म होती जा रही है। हालाकी समय के साथ महामारी स्थानीय बीमारी के रूप में रह जाएगी। कोरोना का टीका इस वायरस पर बहुत कारगर साबित हुआ है। लोगों को फिर भी सावधानी रखने की आवश्यकता है। महामारी से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और स्वास्थ्य संबंधी ढांचा भी मजबूत हुआ है। कोरोना के कारण आज भी कई देशों को लॉकडाउन से गुजरना पड़ रहा है और इस खतरनाक वायरस से पूरी दुनिया की परेशान है। 
कोरोना की तीसरी लहर पर कई लोगों का मानना है कि इसका असर बच्चों पर ज्यादा होगा। भारत इस साल के अंत तक बच्चों को भी वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर देगा। भारत कई देशों का कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है।