Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पायलट के नारों से लगने लगा डर, गहलोत के सलाहकार नागर ने खुलेआम दी धमकी

आपणो राजस्थान
पायलट के नारों से लगने लगा डर, गहलोत के सलाहकार नागर ने खुलेआम दी धमकी

राजस्थान में इन दिनों पायलट और गहलोत गुट के विधायकों में जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इस जंग ऐसी है कि विधायक और मंत्री एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं तो सीएम गहलोत भी कुछ नहीं कर पा रहे है। पायलट समर्थक इस बार आर-पार की जंग का ऐलान कर चुके है और गहलोत गुट के विधायकों का हर जगह विरोध कर रहे है। पुष्कर में जब गुर्जर समाज का कार्यक्रम था तो भरी सभा में पायलट समर्थकों ने अशोक चांदना को जूते-चप्पल दिखाए और पायलट के नारे लगाए। 

गुर्जर मंत्री Chandana को दिखाए जूते-चप्पल तो Pilot समर्थकों को मिली ये बड़ी धमकी!

इस विरोध को देखकर चांदना ने चेतावनी भरे शब्दों में देख लेने की बात कही लेकिन उनको पता नहीं है कि ऐसे विरोध प्रदर्शन होते रहते है। लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को पायलट का डर इस कदर सता रहा है कि किसी सभा से पहले जनता को धमकाया जा रहा है कि अगर किसी ने पायलट का नारा लगाया तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

अब नेताओं को कौन समझाएगा की जनता सब जानती है लेकिन इस प्रकार की धमकी देना कितना सही है यह उनको मालुम होना चाहिए। दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने लोगों को धमकाते हुए कहा.यहां किसी को नारा लगाना है तो केवल राजीव गांधी अमर रहे और अशोक गहलोत जिंदाबाद का ही नारा लगाना है। 


अगर इन दो के अलावा तीसरा नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी और केस लग जाएगा फिर बाद में मुझे मत कहना। दूदू में सीएम गहलोत ने ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण ओलिंपिक खेल प्रतियोगिता का उद‌्घाटन करने के साथ कई विकास के कामों का लोकार्पण किया है।