प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गांधी को 2 जून और सोनिया गांधी को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस नोटिस के बाद राहुल ने बाहर होने का दावा करते हुए निदेशालय से समय मांगा है तो सोनिया 8 जून को पूछताछ के शामिल हो सकती है।
मैं मर जाऊं कहने के अगले ही पल थम गई KK की सांसे!
साल 2014 में सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया और राहुल के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया था कि गांधी परिवार ने 55 करोड़ का गबन किया है। नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाह सरकार डर गई है और वह बदले की कार्रवाई कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- चेहरा गड़बड़ है और वे आईना साफ कर रहे हैं। कोई मुजरिम अपने आपको बेईमान नहीं कहता है। कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। इस केस में 64 करोड़ की संपत्ति को ED ने जब्त किया था। इससे पहले सोनिया, राहुल समेत सभी आरोपियों को दिल्ली पटियाला कोर्ट ने जमानत दी थी। इस मामले को लेकर आने वाले दिनों जबरदस्त राजनीति देखने को मिलेगी।
