REET पेपर लीक को लेकर पूरा प्रदेश एक ही मांग कर रहा है कि सरकार या तो भर्ती को कैंसिल करें या इसके पद बढ़ाए। लेकिन सरकार ने इस बात को सीरे से खारिज कर दिया है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं तो सीबीआई जांच का सवाल ही नहीं खड़ा होता है। रीट भर्ती में मामले में एसओजी के खुलासे के बाद परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग उठने के बाद पहली बार शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने इन सब बातों को गलत बताते हुए जल्द नियुक्ति देने की बात कही है।
भारतीय नौसेना में इंटरव्यू के आधार पर होगी भर्ती, 50 हजार मिलेगा वेतन, जल्द करें आवेदन
इस खबर को लेकर हमारे पास किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन सरकार ने जिस तरह से रीट भर्ती पर अपना रैवया दिखाया है उसे देखकर लग रहा है कि सरकार इस भर्ती को जल्द पूरा करने का प्रयास कर रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर सरकार की एंजेसी ने लोगों को किस आरोप में पकड़ा है। सरकार के मंत्री अभी भी इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि पेपर लीक हुआ है वह इसे केवल प्रयास बताकर टालने का प्रयास कर रहे हैं।
REET: भावी अध्यापकों की जिंदगी बर्बाद करने में शिक्षक का हाथ, 2 करोड़ में खरीदा रीट का पेपर
इतने बड़े खुलासे के बाद सरकार की तरफ से इस तरह का बयान लाखों बेरोजगारों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर रहा है। वहीं बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि पेपर लीक हुआ है और करीब 5 हजार लोगों तक पहुंचा है और आने वाले दिनों में वह बहुत बड़ा खुलासा करेंगे। रीट को लेकर अभ्यर्थी परेशान है उनका क्या होगा जो लोग पेपर खरीदे है उनको नौकरी तो आसानी से मिल जाएगी और हमें नहीं मिलेगी अगर भर्ती कैंसिल होती है तो फिर से उनको तैयारी करनी होगी।
सरकार ने पद बढ़ाने की बात का भी नकार दिया है जबकि सरकार के विधायक और मंत्री बार बार इस बात को स्वीकार कर रहे है कि पद तो बढ़ने चाहिए। लेकिन सीएम गहलोत ने अपने मंत्रियों की सुननी बंद कर दी है और इस मांग को गलत बताया है जबिक अन्य भर्तीयों में पद बढ़ाए गए है।
