Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

ऐतिहासिक जीत के साथ फिर यूपी में खिलता दिख रहा है कमल

उत्तर प्रदेश
ऐतिहासिक जीत के साथ फिर यूपी में खिलता दिख रहा है कमल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के शुरूआती रूझान देखकर लग रहा है कि यूपी में फिर से कमल खिलने जा रहा है। रुझानों को देखें तो एक बात समझ आ रही है कि भले ही बीजेपी आगे चल रही है लेकिन सपा कड़ी टक्कर दे रही है।  इस बार चुनाव के नतीजे आने में देरी होगी। 

एग्जिट पोल के नतीजों में यूपी में बीजेपी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है और आज इस सर्वे का सच सामने आएगा। यूपी विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए कम से कम 202 सीटों पर जीतना जरूरी है।

नोएडा का मिथक
यूपी का सीएम अगर नोएडा जाता है तो वह फिर सत्ता में वापसी नहीं कर पाता है। लेकिन सीएम योगी ने अपने पांच सालों के कार्यकाल में कई बार नोएडा का दौरा किया और उन्होंने इस मिथक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा था। अगर सीएम योगी फिर से सरकार बनाते है तो यह मिथक हमेशा के लिए टूट जाएगा।