ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क कंपनी के टेक ओवर करने के बाद से ही एक से बढ़ कर एक बड़े फैसले लेते जा रहे हैं। एलॉन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों को कंपनी से निकालने के बाद ब्लू टिक वाले अकाउंट होल्डर्स से चार्ज वसूलने का ऐलान किया है। अब ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी चल रही है, ऐसा करके एलॉन मस्क ने 7500 कर्मचारियों वाले ट्विटर से 3700 कर्मचारियों यानी करीब 50 फीसदी छंटनी को लेकर पहली बार बयान दिया।
भारतीय सेना को मिली नई वर्दी के साथ नई पहचान
एलॉन मस्क ने ट्वीट कर छंटनी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में छंटनी के फैसले का कारण भी बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कंपनी को हर दिन चार मिलियन डॉलर यानी लगभग 32 करोड़ 77 लाख 95 हजार 8 सौ भारतीय रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है। एलॉन मस्क ने कहा है कि ऐसे में उनके पास कार्यबल में कटौती के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था, उन्होंने ये भी कहा है कि जिन लोगों की छुट्टी हुई है, उन्हें तीन महीने के वेतन की पेशकश की गई थी जो कानूनी रूप से जरूरी वेतन से 50 फीसदी अधिक है और कानूनी रूप से किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने की स्थिति में दो महीने का वेतन देना होता है।
