Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

किराए के मकान में रहने वाले शख्स ने खरीदा Twitter, मंगल पर बसाएगा कॉलोनी

लाइफस्टाइल
किराए के मकान में रहने वाले शख्स ने खरीदा Twitter, मंगल पर बसाएगा कॉलोनी

Elon Musk ने  माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter को 3330 अरब में खरीद लिया है। बताया जाता है कि Elon Musk ने कुछ दिन पहले ट्विटर को खरीदना का ऑफर दिया था लेकिन ट्विटर खरीदने का मन उन्होंने 2017 में ही बना लिया था। उस दौरान उनका एक पुराना ट्वीट है सामने आया है जिसमें उन्होंने 'I love Twitter' लिखा था। इसके बाद एक पत्रकार ने कहा तो वो इसे खरीद ही क्यों नहीं लेते हैं। तो इसके जवाब में उन्होंने इसकी कीमत पूछी थी। 

मॉडलिंग-एक्टिंग से राजनीति तक और अब विवादों तक! Hanuman Chalisa Row

इस ट्वीट के लगभग 4 साल बाद ट्विटर को खरीद ही लिया और इसके लिए उन्होंने लगभग 3368 अरब रुपये खर्च किए है।  इसके लिए उन्होंने बहुत ज्यादा कीमत दी है। मस्क की ट्विटर में लगभग 9 परसेंट की हिस्सेदारी ले रखी थी। इसके बाद में उन्होंने ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया तो कंपनी मान गई है। कंपनी को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर खर्च हुए है।


Elon दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है और उनकी कुल सम्पित 269.7 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बताई जाती है। इनके पास टेस्ला की हिस्सेदारी भी है। एलन के पास अपना कोई घर नहीं होगा और वह किराए के घर में ही रहते हैं। मस्क ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी को बेच दिया है और इसकी वजह उनका वह सपना है जिसे पूरा करने के लिए उनको बहुत पैसों की आवश्यकता है। उनका सपना है कि मंगल पर कॉलोनी बसाना है। इसके लिए वो सारी प्रॉपर्टी बेच कर पैसे जमा कर रहे हैं।