बहरोड़ के नजदीकी गांव खोहरी में होली के दिन गांव के हनुमान मंदिर के पास संजय उर्फ मुन्ना खोहरी के सिर में 6 गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद पुलिस की चार टीम जगह-जगह छापेमारी कर रही थी । इस दौरान आज सुबह पुलिस को मुखबिर की सूचना लगेगी रेवाड़ी की साइड से अजय खोहरी जोकि गोली कांड का मुख्य आरोपी है बहरोड़ की तरफ आ रहा है। बहरोड़ डीएसपी आनंद राव व थाना अधिकारी विरेंद्र पाल बिश्नोई सहित पुलिस जाब्ता खोहर गांव के पास पहुंचा,अजय खोहरी को रुकवाने की कोशिश की लेकिन इस दौरान अजय ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इस दौरान थाना अधिकारी के पेट पर गोली लगी हालांकि ब्लू प्रूफ जैकेट पहने हुए थे।
युवक की गोली मारकर दर्दनाक हत्या
इसलिए बचाव हो गया। एक गोली पुलिस की गाड़ी के भी लगी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अजय खोहरी के पैर में गोली मारी और उसे थाने ले आई। भिवाड़ी एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि जिस दिन गोली कांड हुआ था उसी दिन से मैंने बहरोड में रहकर पूरी मॉनिटरिंग की। अपराधी गोली मारकर हरियाणा की तरफ भागे थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर हत्या करना भी कबूला था।
आज अजय खोहरी और रवि बैगपुर को भी पुलिस ने सुबह करीब 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक बाइक भी बरामद की गई है। जिसे अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
