Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

KGF 2 की कमाई ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, जल्द रॉकी की KGF 3 मचाएंगी तहलका

फिल्मी फीवर
KGF 2 की कमाई ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, जल्द रॉकी की KGF 3 मचाएंगी तहलका

14 अप्रैल 2022 को केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी और लगभग एक महीने के बाद भी इस फिल्म की कमाई का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है और अब दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। केजीएफ 2 ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR को पीछे छोड़ दिया है।

उर्फी को देख बेकाबू हुआ मौलाना और कर दी ऐसी हरकत, भड़के यूजर्स!
 
फिल्म ने 5 सप्ताह में वर्ल्डवाइड कलेशन 1200.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसके हिंदी वर्जन ने 430 करोड़ रुपये की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है। रिलीज के पहले दिन भारत में 134 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म के प्रोड्यूसर Vijay Kiragandur ने कंफर्म कर दिया है कि जल्द ही केजीएफ चैप्टर 3 भी आएंगी और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी और 2024 में केजीएफ 3 रिलीज होगी।


डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 को बनाया और इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी और प्रकाश राज ने काम किया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 720 करोड़, दूसरे हफ्ते में 223 करोड़, तीसरे हफ्ते में 140करोड़ और चौथे हफ्ते में 91 करोड़ की कमाई की है।