दो ब्यूटी क्वींस मिस अर्जेंटीना मारियाना व्रेला और मिस प्यूर्टो रिको फैबियोला वेलेंटाइन ने शादी कर ली है। दोनों की मुलाकात 2020 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल पेजेंट के समारोह के दौरान हुई थी। दोनों की मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे शादी कर ली है।
आखिर Imran Khan को क्यों मारी गोली
ब्यूटी क्वींस ने सीक्रिट तरीके से 28 अक्टूबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। अर्जेंटीना और प्यूर्टो रिको ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने खुलासा करते हुए लिखा कि 'अपने रिश्ते को निजी रखने का फैसला करने के बाद, हमने एक खास राह के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने तारीख भी बताई 28 अक्टूबर को जब उन्होंने शादी रचाई थी। दोनों सफेद लिबास में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए नजर आ रही हैं।
