अक्षय और सलमान के बाद अब महानायक अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें एक्स प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है वहीं महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई थी. आपको बता दें कि बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकियों के मद्देनजर सलमान खान को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी. अब अमिताभ बच्चने की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमिताभ बच्चन को एक्स दर्जे की सुरक्षा दिए जाने से पहले उनकी सुरक्षा मुंबई पुलिस के जिम्मे थी|
बजरंग दल के कार्यकर्ता की बीवी बनीं गुंडी...बोली में नहीं दूँगी Toll-Tax
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने जो अमिताभ बच्चन को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है, उसके तहत दो सुरक्षा गार्ड तैनात होते हैं. इन दोनों में से एक पीएसओ होता है. इस तरह महानायक की सुरक्षा में अब तीन पुलिसवाले अलग-अलग शिफ्ट में रहेंगे. अक्षय कुमार और अनुपम खेर को जो सुरक्षा मिली हुई है, उसमें भी इसी तरह का प्रावधान है। लेकिन सलमान खान को इन सबमें सबसे बड़ी सुरक्षा मिली हुई हैं इसके तहत एक या दो कमांडो और दो पीएसओ नियुक्त किए जाते हैं. यानी सलमान के साथ हर वक्त 11 जवान उनकी सुरक्षा में डटे रहते हैं सलमान को सबसे बड़ी सुरक्षा देने की वजह खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी है।
