Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बिग बॉस के घर में फिर दोस्ती बदलेगी प्यार में

फिल्मी फीवर
बिग बॉस के घर में फिर दोस्ती बदलेगी प्यार में

#priyankit तो अपने सुना ही होगा, जैसा की आपने बिग बॉस सीजन-16 का पहला एपिसोड तो देखा होगा जिसमे सलमान खान ने खुद कहा था की प्रियंका और अंकित में दोस्ती से बढ़कर कुछ है, चलिए आपको बता देते हैं की आखिर बात क्या हैं...

Malaika Arora कर रही है Lead Roll का जलवा बिखेरने की तैयारी


'बिग बॉस' टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है, जिसका सीजन 16 कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। शो को शुरू हुए दो हफ्ते से ज्यादा टाइम हो गया है और अब दर्शकों को भी समझ आने लगा है कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन।लेकिन इन सबके बीच प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की बढ़ती नजदीकियों ने सबका ध्यान अपनी ओर कर रखा है। घर में दोनों अक्सर एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनते नजर आए हैं। बिग बॉस-16 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमींग एपिसोड का एक खूबसूरत और प्यार भरा प्रोमो शेयर किया हैं, जिसे देखकर कहा जा सकता हैं कि प्रियंका और अंकित का रिश्ता एक नया मोड लेगा।आज के एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाला हैं की किस तरह एक साथ बैठे दिख रहे प्रियंका ने अंकित से अपने प्यार का इजहार किया है।​​​​​​​


अंकित और प्रियंका ने हमेशा एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। कुछ समय पहले दोनों के अफेयर की खबरें भी आई थीं लेकिन उन्होंने तब साफ-साफ कह दिया था कि वो केवल बेस्ट फ्रेंड हैं।क्या बिग बॉस सीजन 16 में अंकित और प्रियंका की दोस्ती प्यार में बदलेगी और बनेगी की लव स्टोरी।