Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अक्षय कुमार का मराठी मूवी में डेब्यू

फिल्मी फीवर
अक्षय कुमार का मराठी मूवी में डेब्यू

कहा जा सकता हैं की 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा साल नहीं था। उनकी एक के बाद एक फ़िल्में फ्लॉप हुई, पृथ्वीराज से लेकर फैमिली फिल्म रक्षा बंधन तक, कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, हाल ही में रिलीज़ हुई राम सेतु को दर्शकों ने पसंद किया, इसमें अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल किया हैं।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते बुधवार को “वेडात मराठे वीर दौडले सात” का मुहूर्त शॉट इवेंट था। इस इवेंट में अक्षय कुमार भी शामिल हुए। अक्षय के अलावा महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंडे, एमएनएस चीफ़ राज ठाकरे और फ़िल्म निर्देशक महेश मांजरेकर भी मौजूद थे। आपको बता दें की वेडात मराठे वीर दौडले सात अक्षय कुमार की मराठी डेब्यू है।

Twitter में रोज हो रहा है 32 करोड़ से ज्यादा का घाटा, क्या यही है छटनी का कारण?


बताया जा रहा हैं की फिल्म में अक्षय का कैमियो रोल है या फिर वो छत्रपति शिवाजी महाराज का पूरा रोल निभा रहे हैं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि निर्देशक महेश मांजरेकर ने अक्षय कुमार को इस रोल के लिए 'परफ़ेक्ट' बताया था। फिल्म के प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी हैं, ये फिल्म सात योद्धाओं की कहानी है जिनका एक ही लक्ष्य था- छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज के सपने को सच करना। अक्षय छत्रपति के किरदार में नज़र आएंगे, ये बात सुनकर लोग भड़क गए। किसी ने लिखा की ये आज तक की सबसे बेकार खबर है। तो किसी ने कहा कि शरद केल्कर को ये रोल करना चाहिए।