Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बिगबॉस हाउस में जाह्नवी ने अब्दु को दिया अपना फोन-नंबर

फिल्मी फीवर
बिगबॉस हाउस में जाह्नवी ने अब्दु  को दिया अपना फोन-नंबर


बिग-बॉस 16 में शुक्रवार का वार, हर बार कुछ मस्ती और ट्विस्ट के साथ आता हैं। पूरे हफ्ते फैंस और बिग-बॉस के सभी कंटेस्टेंट बेसब्री से शुक्रवार का इंतज़ार करते हैं क्योंकि इस दिन सलमान खान घर वालों से बात भी करते हैं तो कभी उनकी क्लास भी लगाते हैं। बात करे इस शुक्रवार की तो आज जाह्नवी कपूर अपनी मूवी “मिली” के प्रमोशन के लिए बिग बॉस हाउस आएंगी उनके साथ मूवी के लीड स्टार कास्ट सनी कौशल नजर आएंगे।


आखिर Imran Khan को क्यों मारी गोली

बिगबॉस हाउस के सभी घर वाले आज मस्ती करते नजर आएंगे और खास तौर पर देखा जाए तो जाह्नवी अब्दु के साथ मस्ती करती दिखेंगी। आते ही जाह्नवी अब्दु से उनकी तारीफ करने को कहती हैं और अब्दु के तारीफ करने पर और ज्यादा कोंपलीमेंट देने को कहती हैं इतना ही नहीं इसके बाद जाह्नवी अब्दु का नंबर बताते हुए अब्दु को अपना नंबर भी देती नजर आएंगी।

आपको बता दे कि सनी कौशल को सिद्दत मूवी के रोल से ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला, उनको काफी पसंद भी किया गया।

वहीं दूसरी तरफ सलमान खान शालीन की चिकन वाली बात को लेके उनकी क्लास लगते दिखने वाले हैं।