Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

झलक दिखला जा 10 के लॉन्च पार्टी पर हुई एक्स कपल की मुलाकात

फिल्मी फीवर
झलक दिखला जा 10 के लॉन्च पार्टी पर हुई एक्स कपल की मुलाकात

टीवी और फिल्मी जगत के सेलेब्स कोलेकर कई तरह की खबरे आए दिन आती रहती हैं। लेकिन कुछ वक्त से पारस कलनावत और उर्फी जावेद की खबरे सुर्खियों में हैं। पारस और उर्फीलगभग 5 साल पहले रिलेशनशिप में थे।

Cough Syrup कि वजह से गई 66 बच्चों की जान


ये रिश्ता काफी कम वक्त के लिये टिका।  रिश्ता टूटने के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ गये थे।लंबे समय बाद दोनों की मुलाकात झलक दिखला जा 10 की लॉन्च पार्टी पर हुई।इवेंट में दोनों का झगड़ा हुआ था। आइये जानते हैं कि सच क्या है। पारस और उर्फी कभी अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे, पर कुछ महीनों में ही इनका रिश्ता खराब होता चला गया। वहीं झलक दिखला जा 10 की इवेंट पार्टी में कपल को लेकर अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली।बताया जा रहा हैं कि पार्टी में इनकी लड़ाई नहीं हुई थी, क्योंकि म्यूजिक बहुत तेज था, लोगों ने सोचा कि ये दोनों लड़ रहे हैं। सच यही था कि दोनों एक-दूसरे को सुनने के लिये काफी चिल्ला कर बात कर रहे थे। यानी लॉन्च पार्टी में सब ठीक था। पर लोगों ने बिना पारस और उर्फी की लड़ाई की अफवाह उड़ा दी। यहां तक कि उर्फी ने झलक दिखला जा पर पारस की परफॉर्मेंस देख कर उनके लिये पोस्ट भी शेयर किया।

​​​​​​​

पारस ने ये भी कहा की उनके दिल में उर्फी के लिये किसी तरह की दुर्भावना नहीं है।5 साल पहले उन्होंने उर्फी को 6 महीने के लिये डेट किया था। 19 साल की उम्र में पारस उर्फीसे काफी इंप्रेस हो गए थे, पर ये सब खत्म हो चुका है।उनका कहना था की वो लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें 'पजेसिव' कहे जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो अतीत में नहीं जीते हैं और उन्हें आज में रहना पसंद है, यही नहीं, उन्हें अपनी हद में रहना भी आता है।