Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लीड रोल में जल्द आने की कोशिश करेंगी मलाइका अरोरा

फिल्मी फीवर
लीड रोल में जल्द आने की कोशिश करेंगी मलाइका अरोरा

मलाइका अरोरा किन्ही न किन्ही कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। उन्हे अपने बेहतरीन डांस मूव्स और परफेक्ट फिगर के लिए भी जाना जाता हैं। हाउसफुल और कांटे जैसी फिल्मों में वो गेस्ट अपीरियंस में भी नजर आई हैं। हालांकि किसी भी फिल्म में उनको लीड रोल निभाने का मौका नहीं मिला। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपने कम-बैक के बारे में बात की और बताया की अगर कभी उनको किसी फिल्म में एक्साइटिंग रोल मिला तो वह उसे जरूर करेंगी।

अब Transgenters बन सकेंगे महिला या पुरुष – सरकार से मिला सहयोग


 वो पिछले करीब 24 साल से बॉलीवुड का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने कभी भी किसी फिल्म में फुल रोल नहीं किया है। उनको “चल छैंया-छैंया”, “मुन्नी बदनाम हुई”, “रँगीलों मारो ढोलना” और “अनारकली डिस्को चली” जैसे गानों के लिए याद किया जाता है। इन सभी सुपरहिट गानों से मलाइका डांस फ्लोर पर भी आग लगा देती हैं। यही नहीं बल्कि टीवी के कई डांस रिलयिटी शो को भी जज करती नजर आती हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू कर दिया था और फिल्म 'दिल से' के सॉन्ग 'छैंया-छैंया' से रातों रात स्टार बन गई थीं। उसके बाद उन्होंने कई डांस नंबर्स में काम किया। मलाइका आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'हाउसफुल' में एक्टर के तौर पर नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 2014 में आई फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कैमियो किया था। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हे शायद  हमेशा ही इस बात से हिचक रही है। लेकिन अगर आने वाले समय में कोई एक्साइटिंग और मजेदार ऑफर मिला, तो वो उसे जरूर करेंगी ।

​​​​​​​

उनका मानना है कि कभी भी किसी भी चीज को मना नहीं करना चाहिए। उनका कहना था की उन्हे डांस बहुत पसंद हैं इसलिए वो आने वाले समय में डांस फिल्म करेंगी या क्या उन्हे अभी खुद आइडिया नहीं हैं। वो भी जिस तरह की इंसान हैं, उससे अलग तरह के रोल भी कर सकती हैं। उन्होंने आखिर में कहा की भगवान की दया से उन्हे तमाम रोल मिल रहे हैं, लेकिन अगर सच में कोई एक्साइटिंग रोल मिला तो वो उसे जरूर करेंगी।