Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

रणवीर सिंह नहीं तो फिर KGF सुपरस्टार यश बनेंगे ब्रह्मास्त्र के देव?

फिल्मी फीवर
रणवीर सिंह नहीं तो फिर KGF सुपरस्टार यश बनेंगे ब्रह्मास्त्र के देव?

कुछ साल पहले एक सवाल वायरल हुआ था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब ब्रह्मास्त्र को लेकर एक नया सवाल उठ रहा है कि आखिर देव कौन है? अब भले ही ये क्रेज बाहुबली जितना बड़ा नहीं है, लेकिन तो सवाल है ही। आइए जानते है पूरी बात क्या हैं।

Gori के level के बयान पर खुलकर बोली Sreejita de


फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी की मूवी “ब्रह्मास्त्र-1 शिवा” ने रिलीज के साथ ही धूम मचा दी थी, फिल्म के पहले पार्ट ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिए हैं। फिल्म में अमृता की मिली झलक से फैंस ने कैरेक्टर निभाने वाली एक्ट्रेस का पता लगाने में देर नहीं की, लेकिन देव को लेकर सस्पेंस बना हुआ है की अब अगर अमृता दीपिका पादुकोण हैं तो देव रणवीर सिंह ही होंगे? ये भी कहा गया कि शायद ऋतिक रोशन इस रोल में फिट नजर आएंगे, लेकिन एक्टर ने खुद ही इस न्यूज को खारिज कर दिया पर मीडिया रेपोर्ट्स को मानें तो ब्रह्मास्त्र के मेकर्स ने कन्नड़ सुपर स्टार KGF फेम यश से कॉन्टेक्ट किया है।


माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 में देव का रोल यश प्ले करते दिखेंगे। खबरों के मुताबिक ये एक और एपिक टेल होगी मॉडर्न माइथोलॉजी की और इसमें यश को देव का पॉवरफुल कैरेक्टर प्ले करने के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि अभी तक यश ने मेकर्स को कन्फर्मेशन नहीं दिया है, उन्हें जनवरी 2023 तक का वक्त दिया गया है। जो कि उनके जन्मदिन का महीना है, इससे पहले एक पोर्टल ने ये कन्फर्मेशन दी थी कि ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह ही देव का रोल प्ले करेंगे। इस न्यूज को लेकर फिल्म क्रिटीक अनुपमा चोपड़ा ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म की गलतियों से सबक लेकर मेकर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ पार्ट 2 को बेहद दमदार बनाएंगे। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के मुताबिक दूसरा पार्ट तीन साल बाद रिलीज होगा यानी 2025 तक। ब्रह्मास्त्र एक पीरियोडिकल ट्रायोलॉजी है, इसलिए इसे वक्त देना जरूरी है।