Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

प्रियंका और निमृत के झगड़े के चलते फिर आएगी priyankit के रिश्ते में दरार

फिल्मी फीवर
प्रियंका और निमृत के झगड़े के चलते फिर आएगी priyankit के रिश्ते में दरार

'बिग बॉस 16' का घर अखाड़े में तब्दील हो गया है। एक तरफ सलमान खान कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे वही दूसरी तरफ शो में नजर आ रहे सभी सितारे भी एक-दूसरे से भिड़ने का मौका नहीं छोड़ रहे। 'बिग बॉस'के मेकर्स ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जबरदस्त झगड़ा होतादिख रहाहैं और एक-दूसरे को सुनाती हुई नजर आ रही हैं।इतना ही नहीं, प्रियंका अपने सबसे अच्छे दोस्त अंकित से भी झगड़ पड़ती है, जिसके बाद वह बुरी तरह रोती हुई नजर आईं।

Pushkar मेले में एक दिन पहले हुआ शाही स्नान

वीडियो में देखा जा सकता है कि निमृत चिल्ला-चिल्ला कर घर में कहती हैं कि मैं उसके थप्पड़ मार दूंगी। वो शालिन के सामने आकर कहती हैं, 'मैं उसके चेहरे पर थप्पड़ मार दूंगी।' इसके बाद वह अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करती हैं। वहीं, गुस्से में भड़की हुईं प्रियंका कहती हैं, 'जाओ यहां से जाओ यहां से।'

इस झगड़े के बाद प्रोमो में प्रियंका का ब्रेकडाउन दिखाया गया हैं और वह रोते हुए अंकित के सामने कहती हैं कि मेरे लिए कोई भी उसके (निमृत) सामने खड़ा नहीं हुआ। इसके आगे वह कहती हैं, 'मैं दिल से चाहती हूं कि तुम्हारे कोई और दोस्त बन जाए ताकि मेरा पीछा छूट जाए।' इस दौरान वह अंकित के सामने हाथ तक जोड़ देती हैं। इसके बाद अंकित का गुस्सा भी फूट पड़ता है। वह प्रियंका से कहते हैं कि तुम अपना देखो। इसके जवाब में प्रियंका भी बोल पड़ती हैं कि अगर अपना देखा होता तो मेरा यहां इतना मजाक नहीं बनता।